logo

गिरिडीह में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर चुलाई शराब और 1450 किलोग्राम जावा महुआ जब्त

dtynwe.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले में नगर पंचायत निर्वाचन को लेकर अवैध गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर तिसरी थाना क्षेत्र के खीरोद और गूँगी गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब बनाने के उपकरण, जावा महुआ और भट्टी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 210 लीटर अवैध चुलाई शराब और 1450 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया।
उत्पाद विभाग ने इस मामले में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो अभियुक्तों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया है। आरोपित छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गए। कार्रवाई का नेतृत्व रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद, गिरिडीह ने किया। इस दौरान जिला बल और गृह रक्षक जवानों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन अवधि में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Tags - Giridih illegal liquor crackdown Giridih alcohol ban enforcement Giridih illicit alcohol seizure Election period liquor raids Illegal mahua and country liquor seizure in Jharkhand Local elections Giridih illegal alcohol monitoring Giridih district a