logo

इंडिया गठबंधन और सीटें जीत सकता था, सीएम चंपाई से मिलकर इरफान ने बताया कैसे  

IRFAN06.jpg

रांची 
सीएम चंपाई सोरेन से मिलकर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने आज उनको बताया कि इंडिया गठबंधन कैसे झाऱखंड में लोकसभा की और सीटें जीत सकता था। जामताड़ा विधायक ने इसके लिए बकायदा सीएम को एक समीक्षा रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में संताल की सीटों की विधानसभावार समीक्षा की गयी है। साथ ही, जामताड़ा विधायक ने चंपाई को जीत की बधाई दी। कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड में पहली बार महागठबंधन ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह जीत आम जनता की जीत है और यह सही मायने में एक बड़ा राजनीतिक संकेत है।


जामताड़ा में मिले लीड की चर्चा की 
मुख्यमंत्री ने विधायक इरफान अंसारी को कहा कि दुमका लोकसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन की जीत दर्ज हुई है। इसमें सभी की अहम भूमिका रही। सीएम ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा से लगभग 40,000 की लीड के कारण ही यह सीट हम लोगों जीत पाये। दुमका लोकसभा सीट हमारे प्रतिष्ठा की सीट है और इसे हर हाल में हमें जीतना था। आगे विधायक ने कहा कि हम लोगों ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की जिसका साफ मतलब है कि हम लोगों ने 30 विधानसभा पर जीत का परचम लहराया है। 

कहा, औऱ मेहतन करेंगे 
विधायक ने कहा, हमें थोड़ी और मेहनत कर 12 और सीटों पर जीत दर्ज करनी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से बीजेपी का सफाया कर इंडिया महागठबंधन की सरकार बनानी है। विधायक ने संताल परगना की सभी सीटों का ब्यौरा उन्हें सौपा और बताया कि पूरे देश में राहुल गांधी की मेहनत रंग लाई। हम लोग और सीट जीत सकते थे जिस पर समीक्षा करने की आवश्यकता है।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Irfan AnsariCMCHAMPAI SORENJharkhand News