logo

घाटशिला उपचुनाव में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी, JMM उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी 

jmm-cong.jpg

रांची/घाटशिला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। एआईसीसी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) को निर्देश दिया है कि वह इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दे।
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह चुनाव महागठबंधन की एकता और मजबूती का प्रतीक होगा, और इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) को भी आवश्यक कदम उठाने और चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी का लक्ष्य है कि कांग्रेस के वोट पूरी तरह से जेएमएम उम्मीदवार को ट्रांसफर हों और गठबंधन उम्मीदवार को विजयी बनाया जा सके।


एआईसीसी के झारखंड प्रभारी के. राजू ने यह जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से साझा करते हुए कहा कि पार्टी संगठन इस उपचुनाव को गंभीरता से ले रहा है और सभी स्तरों पर सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
इस निर्णय को झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की एकता का प्रतीक माना जा रहा है, जिसमें कांग्रेस, जेएमएम और अन्य दल मिलकर काम कर रहे हैं। उपचुनाव की तारीख भले ही अभी निकट हो, लेकिन राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं और कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह अपने सहयोगी दल जेएमएम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News