logo

IPS विनय चौबे ने बेल के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, भूमि घोटाला मामले में हैं जेल में हैं बंद

VINAY_CHAUBE.jpg

रांची
हजारीबाग जिले के पूर्व उपायुक्त और वर्तमान में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया है। गुरुवार को उनके वकील ने हाईकोर्ट में उनकी ओर से जमानत याचिका दाखिल की है। हालांकि, यह याचिका अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं की गई है।
विनय चौबे पर लगे आरोपों को लेकर अगस्त माह में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसकी जांच एसीबी (ACB) कर रही है। इस मामले में हजारीबाग एसीबी ने कांड संख्या 9/2025 के तहत केस दर्ज किया था। इससे पहले 16 सितंबर को हजारीबाग की विशेष एसीबी अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अब विनय चौबे ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि वे झारखंड शराब घोटाले में भी आरोपी हैं, लेकिन समय पर चार्जशीट दाखिल न होने की वजह से उन्हें उस मामले में जमानत मिल चुकी है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News