logo

PVTG समुदाय के 51 टीबी रोगियों को झारखंड IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने लिया गोद

pakur_se.jpg

पाकुड़/ नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के पीवीटीजी समुदाय के अंतर्गत आनेवाले कुल 51 टीबी रोगियों को प्रोजेक्ट जागृति के तहत JIASOWA (झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन) द्वारा छह माह की अवधि के लिए व्यापक सहयोग सहित गोद लिया गया है।
इस अवसर पर विगत दिनांक 09 अक्टूबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन व गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, पाकुड़ डॉ केके सिंह को उक्त योजना के अंतर्गत ₹1,83,600/- (एक लाख तिरासी हजार छह सौ रुपये) का चेक प्रदान किया गया। यह पहल टीबी रोगियों के समग्र पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से राज्य सरकार की “टीबी मुक्त झारखंड अभियान” को सशक्त बनाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। समाज के सबसे वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा पीवीटीजी समुदाय के टीबी रोगियों को गोद लेने की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि इससे समुदाय के स्वास्थ्य सुधार में ठोस परिवर्तन देखने को मिलेगा।”
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update pkaur news pakur khabar pakur update