द फॉलोअप डेस्क
रांची से आगजनी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक घर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इस आगजनी में एक परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया। फिलहाल दमकल की गाड़ियों के मदद से आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन घर के इस गरीब परिवार का सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया है। 
आग लगने के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया है। वहीं आग बुझाने के लिए लोगों ने अपनी छतों पर से ही पानी फेंकना शुरू कर दिया। कुछ ने तो अपनी पानी की टंकी ही खोल दी। लकिन फिर भी घर में रखे सामानों को नहीं बचाया जा सका। वहीं इधर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार में पति-पत्नी उषा देवी और उज्वल साहू अपने बच्चों के साथ किरायेदार के तौर पर रहा करते थे। और सुबह उषा देवी अपने काम पर गई थी। वहीं पति उज्ज्वल भी बच्चों को स्कूल भेज कर अपर बाजार स्थित दुकान पर काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान पड़ोसियों के द्वारा सूचना मिली कि घर में आग लग गई है। वह और उनकी पत्नी तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सब कुछ बर्बाद हो चुका था।.jpg)
परिवार ने बताया कि इस आगजनी में लगभग ढाई लाख का सामान जल गया, साथ ही घर में रखे जमीन के कागजात भी जलकर राख हो गए। सुचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।