द फॉलोअप डेस्क
चाईबासा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिले के हरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में बीते शनिवार की रात नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दर्जनों की संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने गांव में स्थापित एक मोबाइल टावर के उपकरणों में आग लगा दी है। जिससे लाखों रुपये के उपकरण जलकर राख हो गए हैं।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दर्जनों की संख्या में आये नक्सलियों ने सबसे पहले टावर को घेर लिया और फिर सामने रखे जनरेटर, बैट्री के सेट और सभी इलेक्ट्रोनिक वायर में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि डीजी सेट, बैटरी बैंक और अन्य उपकरण तुरंत जलकर खाक हो गए।