logo

पलामू : सोन नदी में स्नान के दौरान तीन युवक डूबे, तलाश जारी

drowned1.jpg

हुसैनाबाद (पलामू)
खरना के दिन रविवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के पास सोन नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। डूबने वालों की पहचान अंकुश पासवान (22 वर्ष) निवासी शेरघाटी, बिहार; आदर्श चंद्रवंशी (22 वर्ष) निवासी इटवा, नवीनगर, बिहार; और रजनीश चंद्रवंशी (23 वर्ष) निवासी पोखराही गांव के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक सोन नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका था।
घटना की जानकारी मिलते ही दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण किया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों मंच शोक की लहर दौड़ गई। पोखराही गांव में मातम छा गया है और लोगों का जमावड़ा घटनास्थल के पास बना हुआ है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News