logo

रांची जिला में सर्वजन पेंशन योजना के पेंशनधारियों को मई तक की पेंशन राशि का भुगतान    

CASHHH.jpg

रांची 

रांची जिला में सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत पेंशनधारियों को मई महीने तक के पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जिले में कुल 2 लाख 14 हजार 350 लाभुकों के बैंक खाते में राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गयी है। इनमें मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (थर्ड जेंडर) के लाभुक शामिल हैं।

सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न हैं, जिनके बैंक खाते में पेंशन राशि ट्रांसफर की गयी है:-

मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना - 335
मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना - 47424
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना - 166180
एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना - 404
मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (थर्ड जेंडर) - 07

सभी 2 लाख14 हजार 350 लाभुकों के बैंक खाते में एक-एक हजार की पेंशन राशि ट्रांसफर की गयी है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest