logo

आदिवासियों के दिल में बसते हैं PM मोदी, 11 फरवरी को रांची में जनजाति सम्मेलन: राधा मोहन दास अग्रवाल

bjp.jpeg

रांची 
BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में आज BJP राष्ट्रीय महामंत्री एवं एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल (Radha Mohan Das Agarwal) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आदिवासियों के दिल में बसते हैं। कहा, 11 फरवरी को रांची में जनजाति सम्मेलन होगा। बता दें कि आज रांची में BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्वोत्तर राज्यों के मोर्चा के पदाधिकारियों एवं प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, एसटी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजयसभा सांसद समीर उरांव, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, राष्ट्रीय महामंत्री कलीराम मांझी, राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रभारी निक्की हेम्ब्रम, मोर्चा प्रभारी रामकुमार पाहन, छत्तीसगढ़ एसटी मोर्चा अध्यक्ष विकास मरखाम, उड़ीसा एसटी मोर्चा अध्यक्ष विधायक नित्यानंद गोंड, बंगाल एसटी मोर्चा महामंत्री मेघा सोरेन, महामंत्री आशुतोष सरदार आदि मौजूद रहे। 

इन कारणोें से आदिवासी मोदी को चाहते हैं 

राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी आदिवासी समाज के लोगो के हृदय में बसते हैं। उन्होंने कहा कि 3 राज्यों के चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया कि आदिवासी समाज ने पूरी ताकत और समर्पण के साथ पीएम नरेंद्र मोदी एवं BJP के प्रति विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी की नीतियों एवं पिछले 9 वर्षों में आदिवासी समाज के लिए किए गए उनके कार्यो से आदिवासी समाज उत्साहित है। उन्होंने कहा कि 75 वर्षो में पहली बार किसी आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाना, देश के सभी आदिवासी महापुरुषों के सम्मान करना, धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा,  मोदी कैबिनेट में 8 आदिवासी मंत्री बनाना आदि ऐसे काम हैं, जो आदिवासी समाज को BJP के साथ जोड़ते हैं। 

रांची में होगा विशाल सम्मेलन 

अग्रवाल ने कहा कि 11 फरवरी को रांची में लाखो की संख्या में विशाल जनजाति सम्मेलन आयोजित होगा। यह सम्मेलन तिलक मांझी की जयंती दिवस के दिन तय किया गया है। इसके के माध्यम से बाबा तिलका मांझी के शहादत को राष्ट्रीय पटल पर सम्मान देने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय राज्यों के लोग भी शामिल होंगे। इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है।