logo

समस्त तेली समाज झारखंड का गौरव अभिनंदन समारोह आयोजित, JPSC में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया 

JPSC00000.jpg

रांची
समस्त तेली समाज झारखंड के तत्वावधान में राजधानी रांची के एक निजी होटल में भव्य गौरव अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) में नवचयनित अधिकारी—मनीषा गुप्ता, साक्षी कुमारी, रवि कुमार, सौरव शशि, अरुण कुमार गुप्ता, अमरदीप राज, रूपेंद्र प्रसाद, प्रेमचंद कुमार, सोनम कुमारी, हंसिका कुमारी और राजीव कुमार—को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रशासनिक सेवा में कार्यरत पदाधिकारी—रवि कुमार (IAS), आलोक कुमार, संजय साव, राजेश कुमार साव और बालेश्वर प्रसाद—के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निरंजन भारती, पंकज कश्यप, संजय साहू, कलिंदर साव, सुरेश साहू, राज कश्यप, प्रकाश साहू, अजय साहू, विजय प्रसाद, प्रदीप साहू और मनोज कु. साहू को भी सम्मान प्रदान किया गया।


मुख्य अतिथि अरुण साहू ने अपने संबोधन में कहा—“तेली समाज के अधिकारी और समाजसेवी आज पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इनकी उपलब्धियाँ नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा दिखाती हैं।”
अध्यक्षता कर रहे कलिंदर साहू ने कहा—“समाज की एकता, शिक्षा और संगठन ही हमारी असली शक्ति है। हमें मिलकर समाज के हर वर्ग को आगे लाने का कार्य करना होगा।”
समारोह के सूत्रधार बालेश्वर प्रसाद ने कहा—“ऐसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है। आने वाले समय में और भी बेहतर कार्यक्रम किए जाएंगे।” कार्यक्रम का संचालन कर रहे निरंजन भारती ने अपने उद्बोधन में कहा—“गौरव अभिनंदन केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा भी है।” कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कश्यप, संजय साहू, बालेश्वर प्रसाद, कलिंदर साहू, अरुण साहू, अजय साव, विजय राज और आलोक कुमार का विशेष योगदान रहा।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News