logo

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पंचायत सचिव संघ के महाधिवेशन में कहा- गांव-गांव तक विकास समर्पण से ही संभव 

RADHAAAAAAAA.jpg

मेदिनीनगर
आज मेदिनीनगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में आयोजित पंचायत सचिव संघ, पलामू के महाधिवेशन में झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि ग्राम स्तर पर शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में पंचायत सचिवों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायत सचिवों के समर्पण और कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं प्रयासों से विकास की प्रक्रिया गांव-गांव तक पहुँच रही है।  राधाकृष्ण किशोर ने सभी सचिव साथियों को उनके सतत प्रयासों और योगदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई भी दी।

 


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News