द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ में पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कि स्कूल वैन लिखी हुई ओमनी वैन गाड़ी का इस्तेमाल करके बड़ीचोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने ऐसे आधे दर्जन अपराधियों को गोला थाना क्षेत्र से देर रात चोरी के सामान के साथ पकड़ा है। वहीं पुलिस ने इनके पास से एक स्कूल वैन लिखी हुई ओमनी वैन, एक बाइक और लाखों रुपए मूल्य की चोरी के तांबे बरामद किये हैं।.jpeg)
इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है और बताया है कि "बहुत दिनों से जिले में चोरी की काफी शिकायतें आ रही थी। जिसके तहत हमने पुलिस की एक टीम को लगाया था। देर रात हमें गुप्त सूचना मिली कि ये अपराधी बड़ी मात्रा में चोरी की गई तांबे की तार लेकर गोला थाना क्षेत्र से रामगढ़ की ओर आ रहे हैं। जिसके बाद हमने पुलिस टीम को निर्देश दिया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात गोला थाना क्षेत्र से इन शातिर अपराधियों को दबोच लिया. पुलिस ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ किया तो इन लोगों ने कबूला कि हम लोग स्कूल वैन लिखी हुई ओमनी वैन का इसलिए इस्तेमाल किया करते हैं. ताकि पुलिस और अन्य लोगों को हम लोगों पर शक न हो."