logo

रांची पुलिस की सुजीत सिन्हा गैंग के साथ मुठभेड़, फायरिंग करने वाला एक अपराधी घायल, 3 गिरफ्तार

sujeet_sinha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार सुबह बालसिरिंग के पास हुई एक जबरदस्त मुठभेड़ में पुलिस ने इस गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से आफताब नाम का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने मौके से तीन पिस्तौल भी बरामद किए हैं।
मामले को लेकर रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने पुष्टि करते हुए बताया कि घायल अपराधी को इलाज के लिए भेज दिया गया है, और पकड़े गए अन्य दो अपराधियों, जिनमें सोनू भी शामिल है, जिनसे पूछताछ जारी है।
यह मुठभेड़ सुजीत सिन्हा के गिरोह के साथ हुयी है, जिन्होंने कुख्यात अपराधी मोनू राय के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधी सुजीत सिन्हा के इशारे पर ही मोनू राय के घर पर फायरिंग कि थी।
बता दें कि रांची एससपी राकेश रंजन को राजधानी में सुजीत सिन्हा गिरोह के कुछ अपराधियों के मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद रांची एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर, हटिया डीएसपी पीके मिश्रा और कई थानों की टीम छानबीन में जुटी थी। तभी बाइक चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार के पास से पिस्तौल बरामद हुआ।
जब कड़ाई से पूछताछ कि गयी तो पता चला कि वह अपराधी सोनू है, और उसने बताया कि उसके कुछ अन्य साथी बालसिरिंग पहाड़ के पास शराब पी रहे हैं। सोनू से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम जब बालसिरिंग पहाड़ के पास पहुंची, तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें अपराधी आफताब को गोली लगी, जबकि सोनू सहित दो अन्य अपराधी मौके से पकड़ लिए गए। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों से गैंग के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के बाद, पुलिस अब सुजीत सिन्हा गिरोह पर शिकंजा कसने कि तैयारी में लगी है।
आपको बता दें की इसी महीने सुजीत सिन्हा के गैंग ने अपराधी मोनू राय के डोरंडा स्थित घर के बाहर तबातोड़ फायरिंग की थी, जिसका उन्होंने विडियो भी बनाया था और सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news ranchi news ranchi khabar crime news