रांची
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने आज भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के दिवंगत पिता स्व देवेंद्र प्रधान के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व देवेंद्र प्रधान का राजनीतिक–सामाजिक जीवन अनुकरणीय रहा है और ओडिशा की जनता में वह बेहद लोकप्रिय रहे।