logo

घाटशिला उपचुनाव को लेकर सुदेश महतो ने पार्टी नेताओं से चर्चा की, प्रत्याशी उतारने को लेकर ये कहा

ajsooo.jpg

रांची
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने घाटशिला उपचुनाव के संबंध में पूर्वी सिंहभूम के नेताओं के साथ चर्चा की। बैठक में सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एनडीए के साथ समन्वय करते हुए आगे बढ़ेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रत्याशी एवं चुनावी रणनीति के संबंध में अंतिम निर्णय एनडीए की बैठक में तय किए जाने के बाद लागू होंगे। बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया।

केंद्रीय कार्यालय में हुई इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और क्षेत्रीय नेतृत्व को सशक्त करने पर जोर दिया। पार्टी का मानना है कि क्षेत्रीय मुद्दों का समुचित समाधान और जनता की आशाओं पर खरा उतर कर ही अपेक्षित परिणाम हासिल किया जा सकता है।

बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, केंद्रीय सदस्य सुखलाल हेंब्रम, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार सिंह एवं केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला तथा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News