logo

शनिवार को शादी थी, आज हल्दी से कुछ घंटे पहले दुल्हन ने फांसी लगाकर दी जान

dulhan_sucide.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गिरिडीह के जमुआ प्रखंड में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी से 2 दिन पहले दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। इधर घर में हल्दी की तैयारी चल रही थी उधर लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मृतका का नाम काजल है। उसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है। जो परिवार अपनी बेटी की डोली में विदा करने के सपने संजो रहा थी अब उसे बेटी को अर्थी को कंधा देना होगा। घटना के मां का बूरा हाल है। अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। \


खिड़की से देखने पर फंदे से लटकी थी काजल 
मामला जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र के बघेडीह गांव का है। यहां महेंद्र मंडल के घर उनकी बेटी काजल की शादी होने वाली थी। शनिवार यानि 9 दिसंबर को शादी थी। आज हल्दी का रशम होना था। सारी तैयारी हो चुकी थी। काफी देर से काजल के कमरे का दरवाजा बंद था। खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आ रहा था। इसी बीच पिता ने खिड़की से देखा तो पाया कि काजल फंदे से लटक रही है। इसके बाद अन्य परिजनों की मदद से गेट तोड़ा गया। पुलिस को जानकारी दी गई। 


पुलिस जांच में जुटी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर हम घटनास्थल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चला है। न ही कोई सुसाइड नोट कमरे से मिली है। जांच जारी है।