रांची:
राजसभा चुनाव को लेकर दीपिका पांडेय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। हम सबलोग पूरी तैयारी में है। हमलोग वोटिंग समय से करना चाहते हैं। इस दौरान मीडिया द्वारा जब सवाला पूछा गया कि आपलोग 56 से 61 का दावा कर रहे हैं, क्या होगा? इस पर दीपीका सिंह ने यह दावा किया कि महागठबंधन दोनों सीट पर बहुत अच्छे बहुमत से जीत रही है। उन्होंने कहा कि आज शाम जब परिणाम आएगा तो आपलोग देख लिजिएगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में जो भी प्रत्याशी हैं, सभी को ऑल द बेस्ट।
.jpg)
दो सीटों के लिए आज मतदान
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। उसके बाद आज ही वोटिंग प्रक्रिया के बाद परिणाम भी आ जाएगी। विधानसभा परिसर में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए विधायक अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती की जाएगी और आज ही नतीजों का ऐलान होने की संभावना है। सभी राजनीतिक दलों की नजर इस चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है।