राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रणव झा की हार की समीक्षा होगी। प्रणव झा को महज 21 वोट मिले, जिनमें 1 वोट अमान्य हो गया। यह तब हुआ, जबकि इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा था।
झारखंड कांग्रेस और आरजेडी के बीच राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी अब प्रदेश प्रभारी के. राजू के आरोपों से सहमति जताई है। राजेश ठाकुर ने आरजेडी और वामदल पर क्रॉस-वोटिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां विश्वास होता है, वहीं धोखा होता है।
झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया (X) अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कांग्रेस के तीन विधायकों ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं।
झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महागठबंधन के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है। संख्याबल नहीं होने के बावजूद एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार प्रणव झा की उम्मीदवार के लिए आरजेडी और वामदल को जिम्मेदार ठहराया। क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर अब भाकपा (माले) का जवाब आया है।
झारखंड में राज्यसभा के 2 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि हमें राष्ट्रीय जनता दल और वामदल ने धोखा दिया। उन्होंने कह कि आरजेडी और वामदल के विधायकों ने पैसा लेकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के हक में वोटिंग की है।
झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए हुए चुनाव में झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी जीते हैं। कांग्रेस पार्टी को प्रणव झा की हार के रूप में बड़ा झटका लगा है।
झारखंड के 2 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में महागठबंधन के दोनों उम्मीदवार जीत गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैजनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा राज्यसभा जाएंगे।
सभी 81 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अब नतीजों का इंतजार है।
झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। डुमरी से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम महतो भी वोट देने पहुंचे।