logo

घाटशिला में बदलाव का वक्त, बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने उपचुनाव पर साधा निशाना, कहा– झारखंड अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

champai_soren1.jpg

रांची
झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने इस मौके पर एक ट्वीट करते हुए राज्य की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई और केंद्र की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा — “चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड के घाटशिला सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए समस्त मतदाताओं को शुभकामनाएं।”
भाजपा नेता ने बिहार के विकास मॉडल की तुलना झारखंड की जमीनी हकीकत से करते हुए कहा कि “एक जमाने में जंगल राज को झेल रहे बिहार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, गरीब कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुशासन की नई गाथा लिखी है। वहीं घाटशिला की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर है।”


उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए धालभूमगढ़ की हाल की घटना का ज़िक्र किया, जिसमें एक सबर (आदिवासी) व्यक्ति अपनी बीमार पत्नी को एम्बुलेंस न मिलने के कारण कंधे पर उठाकर ले जाने को विवश हुआ।
चंपाई सोरेन ने कहा कि यह स्थिति झारखंड की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और अब वक्त आ गया है कि घाटशिला की जनता इस परिस्थिति को बदलने का संकल्प ले।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News