logo

वज्रपात से 2 सगे भाइयों की मौत, परिवार में पसरा मातम

thunder_strike.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो जिले में लगातार भीषण मूसलाधार बारिश और वज्रपात ने काफी नुकसान पहुंचा दिया है।  इसी बीच वज्रपात से नावाडीह प्रखंड के पलामू पंचायत में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। मिली जानकरी के अनुसार दोनों छोटकी कुड़ी स्थित सरायदह गांव के रहने वाले थे।
वहीं मृतकों की पहचान 62 वर्षीय किशुन किस्कू और 60 वर्षीय चेतलाल किस्कू के रूप में हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई पास के जंगल में अपने मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी-पानी शुरू हुआ, तो भारी बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ नीचे खड़े हो गए। तभी वज्रपात हुआ और दोनों भाई इसकी चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि वज्रपात से दोनों भाइयों की मौत हुई है, कानूनी प्रक्रिया के बाद सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। वहीं घटना की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दे दी गई है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jahrkhand update bokaro news bokaro latest news