logo

मवेशी चोरी करते 2 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस ने वाहन समेत किया गिरफ्तार

पीरटांड.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के हरलाडीह में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक चारपहिया वाहन से मवेशी चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और रस्सी से हाथ बांधकर उनकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी जब्त कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीरटांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से दोनों आरोपियों को छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मवेशी चोरी गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र में मवेशी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। शुक्रवार की रात हुई यह कार्रवाई उसी गुस्से का नतीजा बताया जा रहा है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news jharkhand update giridih news giridih latest news giridih khabar