द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य की 07 महिला हॉकी खिलाड़ियों को जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। यह कैंप 14 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक बैंगलुरू में आयोजित होगा। इस कैंप में शामिल होने वाली खिलाड़ियों में रजनी केरकेट्टा, बिनीमा धान, संजना होरो, पार्वती टोपनो, निशा मिंज, निराली कुजूर और रोशनी आईड शामिल हैं। इस अवसर पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के सभी पदाधिकारियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
