logo

हादसा : गढ़वा में जर्जर क्वार्टर ढहा, मलबे में दबकर 1 की मौत वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल

building.jpg

गढ़वा: 

गढ़वा में एक दुखद हादसा हो गया। एक बिल्डिंग ध्वस्त हो गया। मलबे के नीचे दबकर एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामला गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड के टाउनशिप स्थित सेल परिसर की है। यहां न्यू सीडी टाईप कॉलोनी का जर्जर क्वार्टर ढह गया। कहा जा रहा है कि पीड़ित यहां ईंट और छड़ की चोरी कर रहे थे। 

ईंट और छड़ की चोरी के दौरान हादसा
मृत बच्चे की पहचान सेल क्वार्टर में रहने वाले सरजू डोम के बेटे अजित कुमार के रूप में की गई है। शनि कुमार (10 वर्ष) रिशु कुमार (8 वर्ष) और दिलीप कुमार यादव (46 वर्ष) का नाम शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सभी लोग टाउनशिप आवासीय परिसर के न्यू सीडी कॉलोनी के जर्जर क्वार्टर में ईंट और छड़ की चोरी करने की नीयत से घुसे थे। इसी दौरान पूरा क्वार्टर ही भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आकर 1 बच्चे की मौत हो गई। 

मलबे में दब गये थे सभी चार लोग
स्थानीय लोगों ने तुरंत चारों को मलबे से निकाला। सभी को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने अजित को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, वरीय अधिकारियों ने जेसीबी की सहायता से मलबा हटवाया। मृत बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भिजवा दिया।