logo

रांची : 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 1 की मौत वहीं 8 लोग घायल, ये थी हादसे की वजह

accidet.jpg

डेस्क: 

झारखंड के 2 जिलों से दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। पहली खबर गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग की है। यहां बुधवार को गाय को बचाने के चक्कर मे ऑटो पलट गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए है। वहीं दूसरी घटना गुमला जिले के थाना रोड की है। यहां देर रात घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इलाज़ के दौरान मजदूर की मौत हो गई।

सड़क हादसे का कारण बनी गाय
जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर तुलसीदामर घाटी मे ऑटो के पलटने से एक अज्ञात महिला सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों ने पुलिस को बताया कि वो बंशीधर नगर से खरौंधी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तुलसीदामर घाटी के पास अचानक सामने एक गाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वो पलट गया। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अस्पताल व भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थरेन्द्र मे भर्ती कराया गया।


घायलों की पहचान श्री बंशीधर नगर थानाक्षेत्र के मर्चवार गांव निवासी पंकज ठाकुर, कोलझिकी गांव निवासी भीरगुण राज प्रजापति, रमना थाना क्षेत्र के बहियार कला निवासी प्रदीप कुमार ठाकुर, प्रभादेवी, सरिता देवी, विशुनपुरा के पिपरी कला निवासी वीरेंद्र यादव, एक अज्ञात महिला, खरौंधी के बजरमरवा निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। 

स्कूटी सवार मजदूर को मारी टक्कर
दूसरी घटना गुमला जिले के थाना रोड स्थित लजीज होटल के नज़दीक की है। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार मजदूर को रौंद दिया और फरार हो गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मजदूर को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर की पहचान 35 वर्षीय सुखराम केरकेट्टा के रूप मे हुई है जो पहाड़ पनारी गांव का निवासी था।

घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुखराम सब्जी खरीदने गुमला बाज़ार गया था। लौटते वक्त ये हादसा हुआ। पुलिस फ़रार आरोपी की तलाश मे है और मामले की छानबीन कर रही है।