logo

साहिबगंज : गांव में लगी आग से 12 मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

fre.jpg

साहिबगंज: 

झारखंड के संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत साहिबगंज जिला में आगजनी की घना हुई। मामला राधानगर थानाक्षेत्र अंतर्गत उत्तर पलाशगाछी पंचायत के नकीरटोला गांव की है। यहां रविवार को दोपहर में आग लगई। घटना में 12 घर जलकर राख हो गये। बड़ी संख्या में मवेशियों के भी जलने की सूचना है। कहा जरा है है कि लाखों का नुकसान हुआ है।

अग्निशमन विभाग ने ऐसे बुझाई आग
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक नकीर टोला में रविवार को तोपहर तकरीबन 12 बजे एक घर में आग लगी। देखते ही देखते आग 12 घरों तक फैल गई। आग लकने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, इस समय तेज और गर्म हवाएं भी चल रही है। आशंका जाहिर की जा रही है कि चूल्हे की आग भड़क गई होगी। 

लाखों की संपत्ति जलकर खाक
घटना में कुर्बानी शेख, मन्नान शेख, कादिर शेख, बरकत, मनरूल, रूस्तम शेख, मोतिउर शेख, मनसूर शेख, करीम शेख, मोती अलीम शेख, नूरजहां और बर्जांन शेख का घर जल गया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि घर में रका सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि मवेशियों को खोलने तक का मौका नहीं मिला। पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है।