logo

शर्मनाक : 13 साल की बच्ची के साथ 10 नाबालिगों ने किया सामूहिक दु'ष्क'र्म, शादी समारोह से लौट रही थी घर

bhagi_hui_ladki5.jpg

गुमलाः
राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। आए दिन दु'ष्क'र्म जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अभी बोकारो पेटरवार का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि गुमला में एक और नाबालिग के साथ सामुहिक दु'ष्क'र्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामला बिशुनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक शादी समारोह में आई 13 वर्ष की नाबालिग के साथ 10 नाबालिग लड़को ने सामूहिक दु'ष्क'र्म किया है। 


 

अगवा कर ले गये बच्ची को 
जानकारी के अनुसार, बिशुनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह का था। इसमें 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची भी आई थी। रात करीब 11 बजे वह घर लौट रही थी जिस दौरान लड़को्ं ने नाबालिग को दबोच लिया। विरोध करने पर मारपीटकर चाचा को भगा दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपितों ने बच्ची को अगवा कर लगभग एक किलोमीटर दूर अरहर की झाड़ी में ले गए। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे गांव के एक सरकारी स्कूल के समीप छोड़ दिया। नाबालिग पीड़िता ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।


सभी आरोपित नाबालिग 
घटना शनिवार की देर रात घटी थी, रविवार को परिजनों ने बिशुनपुर थाना मामले की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि सभी आरोपित नाबालिग हैं। पुलिस सभी आरोपितों को उठाकर थाने ले आई है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभी आरोपित भी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले