logo

पाकुड़ में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत 149 विशेष शिविर आयोजित, 16,827 आवेदनों का निष्पादन

tdukn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतर्गत जिलेभर में अब तक 149 विशेष शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। इन शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमाण-पत्र सेवाओं से संबंधित कुल 31,930 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16,827 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया, जो कुल आवेदनों का 52.70 प्रतिशत है। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में 13,232 आवेदन लंबित, 1,862 आवेदन प्रगति पर, तथा 9 आवेदन निरस्त किए गए हैं। समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त ने कहा कि जिले में चल रहे शिविरों की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि नागरिकों को उनकी सेवाएँ समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जनसेवा को घर-घर तक पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाए। उपायुक्त ने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक प्राप्त आवेदन का निपटारा तय समय सीमा के भीतर हो और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आनेवाले दिनों में भी शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लाभुकों को सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु प्रयास जारी रहेगा।

 

Tags - Latest Pakur News pakru News Updates Latest jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest pakur news pakur News Updates latest Pakur News pakur news Updates latest pakur News pakur Updates in hindi latest