logo

पलामू में 15 साल के बच्चे को गोली लग गई, रिश्तेदारों की लड़ाई देख रहा था

लोोतग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के माड़न में दो सगे भाईयों के बीच हो रही लड़ाई के दौरान एक नाबालिग को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि वासुदेव राम और राजकुमार राम के बीच सड़क की जमीन को लेकर विवाद है। दोनों आपस में सगे भाई हैं। बुधवार को दोनों की लड़ाई हो रही थी। भाइयों के बीच हो रही मारपीट को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो रही थी। इसी क्रम में एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। जिसकी गोली एक 15 साल के बच्चे को जाकर लग गई। 


गोली लगने से नाबालिक घायल हो गया है। उसके जांघ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 


लिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 

Tags - Palamu Palamu news Palamu latest news Palamu crime