डेस्कः
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर बेहद गंभीर आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्राइवेट जेट पर फ्लाइट अटेंडेंट के साथ यौन शोषण किया था। जब महिला ने विरोध किया तो मस्क ने महिला को 2,50,000 डॉलर यानी कि करीब 2 करोड़ रुपये देकर मुंह बंद करवाया। स्पेसएक्स के कॉरपोरेट जेट में काम करने वाली एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी ने 2016 में एलन मस्क पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बिजनेस इनसाइडर की खबर के मुताबिक जब उन्होंने इस बारे में मस्क से पूछा तो ईमेल पर कहा गया कि अभी कहानी अधूरी है। ये राजनीति से प्रेरित स्टोरी है। उन्होंने अभी इस पर कमेंट नहीं किया लेकिन इतना जरूर कहा कि अगर वह यही सब कर रहे होते तो उनके 30 साल के कैरियर में ये सारी बातें सामने आतीं।

गुरुवार को किया ट्वीट
एलन मस्क ने गुरुवार की देर रात ट्विटर पर एक समाचार की रिपोर्ट में किए गए दावों को पूरी तरह से गलत बताते हुए निंदा की कि उन्होंने 2016 में एक प्राइवेट जेट पर एक फ्लाइट अटेंडेंट का यौन उत्पीड़न किया था। Business Insider ने गुरुवार को बताया कि मस्क के SpaceX ने 2018 में एक प्राइवेट जेट फ्लाइट अटेंडेंट से यौन उत्पीड़न के मामले को निपटाने के लिए 2 करोड़ रुपये दिए, जिसने मस्क पर खुद को पूरी तरह से एक्सपोज करने का आरोप लगाया था।

सिर्फ एक चीज के बारे में बता दें टैटू या कोई निशान
आर्टिकल में एक गुमनाम व्यक्ति के हवाले से कहा गया है कि वह फ्लाइट अटेंडेंट की दोस्त थी। महिला की दोस्त ने बताया कि उसकी दोस्त ने कहा कि एलन मस्क ने उसे एक प्राइवेट रूम में आने को कहा। वहां पहुंचने पर मस्क ने उसे पूरे शरीर का मसाज करने को कहा। आरोप ये भी है कि महिला को लगातार उसके सीनियर्स की ओर से कहा जाता था कि वह मसाज करना सीखे। महिला का आरोप है कि जब फ्लाइट में पहुंची तो वहां एलन मस्क बिना कपड़ों के थे। उन्होंन सिर्फ एक तौलिया लपेट रखा था। बाद में उन्होंने उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। मस्क ने ट्वीट किया कि 'मेरा इस झूठी को चैलेंज है जो दावा करती है कि उनकी दोस्त ने मुझे 'एक्सपोज' देखा - सिर्फ एक चीज के बारे में बताए, कुछ भी (निशान या टैटू आदि) जो लोगों को पता नहीं है। वह ऐसा करने में कभी कामयाब नहीं होगी, क्योंकि ऐसा कभी हुआ नहीं।'
फ्लाइट अटेंडेंट को कुछ कहने से रोका गया
रॉयटर्स, बिजनेस इनसाइडर अकाउंट को वेरिफाई नहीं कर पाया था। एलन मस्क और SpaceX ने बिजनेस इनसाइडर स्टोरी या मस्क के ट्वीट पर कमेंट के लिए रॉयटर्स को कोई रिप्लाई नहीं दिया। बिजनेस इनसाइडर ने फ्लाइट अटेंडेंट के दोस्त के हवाले से कहा कि खुद को एक्सपोज करने के अलावा, एलन मस्क ने फ्लाइट अटेंडेंट की जांघ को गलत तरीके से रगड़ा और उसे फ्लाइट में मसाज के दौरान कुछ ज्यादा करने के बदले एक घोड़ा गिफ्ट करने की पेशकश की। बिजनेस इनसाइडर ने कहा कि SpaceX ने कोर्ट के बाहर समझौता किया और समझौता में फ्लाइट अटेंडेंट को इसके बारे में बोलने से रोका गया। हालांकि समाचार साइट ने उस महिला मित्र या फ्लाइट अटेंडेंट का नाम नहीं लिया।