logo

2 दलित बच्चियों के साथ एक सप्ताह से हो रहा था दुष्कर्म, अपहरण कर लातेहार से ले गये थे गढ़वा

rape10.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली दो दलित बच्चियां अपने घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने लड़कियों के अपहरणकर्ता और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दोनों बच्चियों को भी बरामद किया है। अपराधी पीड़िताओं को किडनैप कर गढ़वा ले गए थे। दोनों के घर से गायब होने पर उनके परिजनों ने बरवाडीह थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसेक बाद लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने एक एसआईटी का गठन कर पूरे मामले की छानबीन शुरू करवाई। जिसके बाद पता चला कि गढ़वा के कुछ अपराधियों ने बच्चियों को किडनैप किया है। इसके बाद पुलिस की टीम गढ़वा पहुंची। छापेमारी करने पर पुलिस ने घटनास्थल से 4 आरोपियों को पकड़ा। वहीं दोनों बच्चियों को उनके चंगुल से छुड़ाया। 


एक सप्ताह हो रहा था दुष्कर्म
दोनों बच्चियों पुलिस को बताया कि अपराधियों उनका अपहरण कर एक घर में रखा था। जहां कई लोग आते थे। बच्चियों ने बताया कि उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। एसडीपीओ दिलू लोहरा ने बताया कि दोनों बच्चियों के परिजनों के द्वारा जब अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था, तभी से एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस कांड में कई अन्य अभियुक्त भी शामिल हैं, जिनकी पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अजय केसरी, ऋतिक नारंग, आशीष कुमार और कुणाल कुमार शामिल हैं। सभी गढ़वा के रहने वाले हैं, एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में मास्टरमाइंड अजय केसरी है। पुलिस इसके पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N