logo

Ranchi : 2 दिवसीय नेटिव जतरा-2022 का आगाज 8 अगस्त से, होंगे कई कार्यक्रम

a436.jpg

रांची: 

8 अगस्त से बहुबाजार स्थित संत पॉल्स बालक उच्च विद्यालय मैदान में 2 दिवसीय नेटिव जतरा-2022 का आगाज होगी। आयोजन झारखंड इंडीजिनियस पीपुल्स फोरम, ट्राइब ट्री, आदिवासी लाइव मेटर,सिकराइट मैनेजमेंट व जोहार टाइम्स सहित अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से 9 अगस्त तक होगी। जतरा का आयोजन विश्व आदिवासी दिवस को लेकर किया जा रहा है। 

जतरा दूसरा सबसे बड़ा गैर-राजनीतिक कार्यक्रम
विश्व आदिवासी दिवस पर रांची शहर में होने वाली कार्यक्रमों में यह जतरा शहर का दूसरा बड़ा गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। देशभर व झारखंड से लोग आ रहे है। जतरा के मुख्य संयोजक अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड से सम्मानित दीपक बाड़ा, राकेश रोशन किड़ो और प्रोफेसर अरुण तिग्गा ने बताया कि 2 दिवसीय नेटिव जतरा-विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव को अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया है। 

8 अगस्त को स्कूल सभागार में राष्ट्रीय स्तर की परिचर्चा
8 अगस्त दोपहर 2 बजे से संत पॉल्स स्कूल सभागार में परिचर्चा सह आदिवासी आवाज समिट होगी। इसके अलावा आदिवासी मुद्दों पर बनी फिल्म की प्रस्तुति के साथ फिल्म महोत्सव होगी। इसके अलावा भाषा-संस्कृति पर परिचर्चा का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न राज्यों से भाषा-संस्कृति पर काम करने वाले शोधार्थी, विशेषज्ञ व शिक्षाविद वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वहीं, जतरा के शुरुआती दिनों से आदिवासी खानपान व पारंपरिक व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया जा रहा है। जतरा में 70 खानपान के अलावा आदिवासी परिधानों व सामानों के आकर्षक स्टॉल की सुविधा होगी। जतरा में प्रवेश निश्शुल्क होगा। 

9 अगस्त को होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम 
जतरा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इसमें ट्राइब ट्री के द्वारा ट्राइबल फैशन शो, लाइव शो, प्रतियोगिता सहित जनजातिय कला-संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगी। प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी समाज के लोगों को फोरम के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष झारखंड इंडीजिनियस पीपुल्स फोरम अवार्ड 2022 से सुंदर मनोज हेंब्रम, हिरामन कोरवा, सुकन कोरव, बंधन नगेशिया व मेरी निशा हांसदा को सम्मान दिया जाएगा।