logo

रांची : संदिग्ध परिस्थिति में एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर 

shav31.jpg

रांचीः
ठाकुर गांव थाना क्षेत्र से खबर आ रही है कि यहां एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है। मौत किन कारणों से हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि कहा जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद 4 लोगों को रिम्स में भर्ती कराया गया था। जिसमें से दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसी परिवार से दो लोगों की हालत गंभीर है। यह परिवार कालिंद्र साहु का परिवार है। कालिंद्र साहु के बेटे और पोते की मौत हो गई। वहीं बहु और पोती गंभीर है। कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर मौत हुई क्यों। कुछ लोग कह रहे हैं कि खाने में कुछ विषाक्त पदार्थ होगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फूड पॉइजनिंग से मौत हुई है।