logo

हजारीबाग : 2024 आने वाला है कार्यकर्ता तैयार हो जाएं- बाबूलाल मरांडी

8e2cb35c-2eff-4fe7-972c-5689c2154bc7.jpg

द फॉलोअप डेस्क

 हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल नियमित रूप से रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत कर मिसाल कायम किया है। ये बातें हजारीबाग में रिपोर्ट कार्ड विमोचन के अवसर पर झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कही। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए विधायक मनीष जायसवाल के निरंतर 8 वर्ष बतौर विधायक पूरे करने पर बधाई दी। बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 2024 आने वाला है अब महज कुछ महीने बचे हैं। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि अब विश्राम का नहीं बल्कि परिश्रम करने का समय है।

रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना जनहित में अत्यंत आवश्यक है-मनीष जायसवाल

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। ताकि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व प्रदान किया है उसके निर्वहन में हुए जनता की अदालत में कितना सक्षम होते हैं इसका आकलन हो सके।

विमोचन समारोह का किया गया भव्य आयोजन

बता दें की मनीष जायसवाल द्वारा शुक्रवार को शहर के द पैराडाइज रिसोर्ट परिसर में कार्यकर्ता वार्षिक मिलन-सह- ई रिपोर्ट कार्ड-2022 विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता सह झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और विशिष्ट अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, नगर निगम अध्यक्ष रोशनी तिर्की, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रो.के.पी.शर्मा, कटकमदाग जिप सदस्य जीतन राम, कटकमसांडी जिप सदस्य मंजू नंदिनी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।