logo

झारखंड के 21 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें; कौन कहां गया

trans4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) ने मंगलवार को झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 21 अधिकारियों का ट्रांसफर (JAS Transfer) कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कोडरमा के सतगांवा BDO वैद्यनाथ उरांव (BDO Vaidyanath Oraon) को SDO गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सतगांवां, कोडरमा के पद पर पदस्थापित बैधनाथ उरांव की सेवा ग्रामीणों विकास विभाग, रांची से वापस लेते हुए उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा नियुक्त किया गया है।

• शीलवंत कुमार भट्ट  अनुमंडल पदाधिकारी, रामगढ़ बनाए गए है।

• गिरिजा शंकर महतो को अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल (सरायकेला-खरसावां) बनाया गया है।

• वहीं रुद्र प्रताप को अनुमंडल पदाधिकारी, रंका (गढ़वा) के पद पर नियुक्त किया गया है।

• हीरा कुमार की सेवा मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, छतरपुर (पलामू) बनाया गया है।

• रतन कुमार सिंह की सेवा ग्रामीण विकास विभाग झारखंड से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, बंशीधर नगर (नगर उटारी, गढ़वा) के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

• पूर्णिमा कुमारी की सेवा मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर (गुमला) बनाया गया है।

• राजीव नीरज की सेवा राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी गुमला के पद पर नियुक्त किया गया है।

• पारूल सिंह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला नियुक्त की गईं हैं।

• मुकेश मछुवा की सेवा ग्रामीण विकास विभाग झारखंड से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर (प. सिंहभूम) के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

• जयवंती देवगम की सेवा राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बसिया (गुमला) के पद पर नियुक्त किया गया है।

• महेंद्र छोटन उरांव की सेवा राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा सदर के पद पर नियुक्त किया गया है।

• मो.परवेज की सेवा मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार बनाया गया है।

• विपिन कुमार दूबे को अनुमंडल पदाधिकारी महुआटांड़ (लातेहार) बनाया गया है।

• अनंत कुमार की सेवा मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड सरकार से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा बनाया गया है।

• संदीप अनुराग टोपनो की सेवा राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू (रांची) के पद पर नियुक्त किया गया है।

• संतोष गुप्ता की सेवा मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड सरकार से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर-सरिया (गिरीडीह) बनाया गया है।

• सुरेंद्र उरांव को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी चतरा बनाया गया है।

• अनुराग कुमार तिवारी को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मेदिनीनगर सदर (पलामू) बनाया गया है।

• बिजय कुमार की सेवा खाद्य, सार्वजनिक वितरण, उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा बनाया गया है।

• राजीव कुमार की सेवा ग्रामीण विकास विभाग झारखंड से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महागामा (गोड्डा) के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N