द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में किसान क्रेडिट कार्ड के लाभुकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह संख्या 22 लाख तक पहुंच गया है। जिसमें 16 लाख से अधिक लाभुक बीते 4 साल में जोड़े गए हैं। बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को बैंकों से खेती के उपयोग होने वाली मशीन, खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधनों के लिए लोन मिलता है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 22 लाख किसानों ने बैंकों से केसीसी की मदद से करीब 12 हजार करोड़ रुपये लोन लिया है।

2019 तक 6 लाख थी संख्या
आंकड़ों के मुताबिक 2019 तक केसीसी योजना के लाभुकों की संख्या करीब 6 लाख थी, जो वर्ष 2023 में बढ़कर लगभग 22 लाख पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी 35 लाख किसानों को केसीसी से जोड़ने का लक्ष्य विभाग को दिया है। विभाग इस लक्ष्य के तहत आगे बढ़ रहा है। कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप हजारी ने बताया कि किसानों को कैंप लगाकर केसीसी का लाभ दिया गया है। यही कारण है कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत केसीसी के लिए आवेदन काफी आ रहे हैं। किसानों को इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूक भी किया जा रहा है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N