logo

राजधानी की सड़कों में अब दौड़ेंगी 244 इलेक्ट्रिक बसें, जिनमें 24 एसी वाली,  खरीदा जाएगा 605 करोड़ में

बस.jpg

द फॉलोअप डेस्क-
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों पर मुहर लगी। प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि सिटी बस सेवा को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत 605 करोड़ रुपए की लागत से 244 सिटी बसें ली जाएंगी। इन बसों में नॉन एसी की 220 और एसी इलेक्ट्रिक बस 24 होंगी। इससे ट्रैफिक व्यवस्था स्मूथ हो सकेगी। बसों के परिचालन के लिए 13 रूट निर्धारित होंगे, 200 नए बस स्टॉप बनाए जाएंगे। प्रत्येक बस हर 174 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 62 रुपए प्रति किलोमीटर खर्च होगा जबकि 44 करोड़ राजस्व मिलेगा। हर किलोमीटर पर 17 रुपए का घाटा होगा। ऐसे में 10 साल में 247 करोड़ रुपए के घाटा होने के अनुमान हैं। 2 किलोमीटर तक का किराया 5 रुपए, 2 से 5 किलोमीटर तक 10 रुपए, 5 से 10 किलोमीटर के लिए 15 रुपए और 10 किलोमीटर से अधिक होने पर 20 रुपए रहेगा। प्रत्येक दो वर्षों में 11 प्रतिशत किराया बढ़ाया जाएगा। 


और भी कई अहम प्रस्ताव पर लगी है मुहर 
बैठक में रांची में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 657.82 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। वर्तमान में रांची के सुकरहुट्टू में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 57.82 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। रांची में दुर्गा सोरेन चौक से रिंग रोड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 65 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। हर घर तक सुविधा पहुंचाने के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट स्थापित करने की योजना है। इस योजना पर 46 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसके तहत 236 मोबाइल वेटनरी यूनिट क्लीनिक का संचालन किया जाएगा। नमामि गंगे योजना के तहत रामगढ़ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 65 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT