द फॉलोअप डेस्क
जुगसलाई सात मंदिर (श्री बैकुंठ धाम मंदिर) परिसर में 29 मार्च को 25वां भव्य श्याम महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। बाबा खाटू श्याम के भक्तों के लिए यह महोत्सव विशेष आस्था और भक्ति का केंद्र रहेगा। यह जानकारी आयोजन समिति ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में प्रातः 7:30 बजे राम टेकरी मंदिर से भव्य निशान यात्रा की शुरुआत होगी, जो जुगसलाई के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सात मंदिर पहुंचेगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं रात्रि 8:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक विजय राजपूत (हिसार), सुनील शर्मा (सूरजगढ़) और अंजू शर्मा (भिवानी) अपने भजनों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे।
महोत्सव के दौरान बाबा का अलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा और छप्पन भोग का विशेष आयोजन किया जाएगा। रात्रि 2 बजे महाआरती के पश्चात छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। निशान उठाने एवं सवामणी भोग में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। पूजन के मुख्य यजमान विनोद-संगीता कसेरा होंगे। कार्यक्रम की जानकारी मुख्य संयोजक ललित गढ़वाल (लाला) ने दी। मौके पर भंवर लाल पारिख, महेश केडिया, संजय रिंगसिया, प्रमोद सरायवाला, अमित सरायवाला (बंटी), राजेश गोयल, राजू बागड़ी, रमेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, महेश खंडेलवाल, गोवर्धन गुप्ता, कैलाश शर्मा, अमन बागड़ी और आशीष अग्रवाल उपस्थित थे।
.jpg)