logo

Ranchi : सादगी से मना RJD का 26वां स्थापना दिवस समारोह, सदस्यता अभियान भी चलाया

A42.jpg

डेस्क: 

5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनता दल का 26वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण यादव (Jaiprakash Narayan Yadav) के कर कमलों से सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया गया। तदुपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

महुआ माजी को सम्मानित किया गया
प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव (Anita Yadav) ने बताया कि केक काटकर राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस की वर्षगांठ मनाई गई। दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती के अवसर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि भी दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद घूरन राम इत्यादि मुख्य रूप से सम्मिलित थे। कार्यक्रम में राज्यसभा की सदस्य चुने जाने के लिए महुआ माजी (Mahua Maji) को सम्मानित किया गया।

25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित
अनीता यादव ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण आज का कार्यक्रम सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया था। सदस्यता अभियान को जारी रखते हुए काफी संख्या में सदस्य भी बनाए गए। सभी नेताओं ने अपने भाषण में सदस्यता अभियान को जोरों से चलाने एवं पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया।25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य जो हमने निर्धारित किया है उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम करने की जरूरत है।