logo

सीएम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में 2,855 स्टूडेंट ने मारी बाजी

रोमेनप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जैक बोर्ड ने मुख्यमंत्री मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 2855 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इसके लिए 44 हजार छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 2855 छात्र-छात्रा ने ही 60 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इस योजना के लिए 5000 सीटें निर्धारित थीं, लेकिन छात्र-छात्रा परीक्षा पास ही नहीं कर पाए। पलामू के हुसैनाबाद की आलिया आफरीन ने सबसे ज्यादा 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं, चतरा के लवालौंग की कशिश रानी और पलामू के हुसैनाबाद की कशिश कुमारी को 89.44 प्रतिशत अंक मिला है। इनके अलावा पलामू के ही प्रिंस कुमार और निर्जला राज को 88.89 प्रतिशत अंक मिला है। 


किस जिले से कितने छात्र पास 
मुख्यमंत्री मेरिट स्कॉलरशीप स्कीम में 1386 लड़कियों ने और 1469 लड़कों ने सफलता पायी है। जिलावार आंकड़ों में बोकारो में 86, चतरा में 326, देवघर में 135, धनबाद में 106, दुमका में 176, पूर्वी सिंहभूम में 202, गढ़वा में 23, गिरिडीह में 136, गोड्डा में 191, गुमला में 26, हजारीबाग में 400, जामताड़ा में 83, खूंटी में पांच, कोडरमा में 29, लातेहार में 24, लोहरदगा में 19, पाकुड़ में 23, पलामू में 322, रामगढ़ में 39, रांची में 171, साहिबगंज में 80, सरायकेला खरसावां में 175, सिमडेगा में सात और पश्चिम सिंहभूम में 71 छात्र-छात्रा सफल हुए।