logo

बिहार में कल होगा दूसरे चरण का मतदान, घाटशिला सहित इन  7 राज्यों में होंगे उपचुनाव; 14 को आयेंगे नतीजे

ELECTION3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कल, 11 नवंबर को जहां बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान होगा, वहीं इसके साथ ही देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोट डाले जायेंगे। जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नगरोटा, झारखंड के घाटशिला, पंजाब के तरनतारन, राजस्थान के अंता, तेलंगाना के जुबली हिल्स, मिजोरम के डम्पा और ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के मतदान के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की भी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। 
 
बता दें कि झारखंड के घाटशिला विधानसभा सीट रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हो गई थी। वहीं जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला विधानसभा चुनाव में बडगाम और गांदेरबल दो सीटों से चुनाव जीते थे। उन्होंने बडगाम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया इसलिए अब इस निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा चुनाव करवाया जा रहा है, वहीं नगरोटा सीट भाजपा नेता और नगरोटा के विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद पद खाली हो गया था। 
राजस्थान के अंता विधानसभा सीट से भाजपा नेता कंवर लाल मीणा के 2005 के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके आबाद से यह भी सीट खाली थी। वहीं जून 2025 में आप के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण पंजाब के तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news  national news national khabar national update vidhansabha by-election