logo

गिरिडीह में 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, डीसी ने बच्चों को ड्रॉप्स पिलाकर किया शुभारंभ

pulse_polio.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को की गई। अभियान का शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव ने पीरटांड़ प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, पिपराडीह से किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर डीसी रामनिवास यादव का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
पहले दिन जिले भर के बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दी जा रही हैं। वहीं, अगले दो दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को खुराक दिया जायेगा जो पहले दिन छूट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand trending news giridih news giridih khabar giridih update giridih latest news Pulse Polio news