logo

ससुराल वालों ने अवैध संबंध में की थी महिला की हत्या, ठाकुर गांव के बगदा घाटी में मिली थी 3 लाश

teenobacha1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः  

ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के बगदा घाटी से जिस तीन शव की बरामदगी हुई थी उस मामले से पर्दा उठ गया है। मृतिका ममता देवी व उसके दोनों बच्चों की हत्या का आरोप महिला के ससुर, सास व देवरानी पर लगा है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ममता देवी की हत्या अवैध संबंध के शक में की गई है। आरोपी ससुर ने बताया है कि उसकी बहू ममता का पड़ोसी शंकर साहू के साथ अवैध संबंध था। शंकर पड़ोसी होने के नाते उसके बेटे विजेंद्र राम और ममता के घर आना-जाना करता था। इस कारण शंकर और ममता के बीच जान पहचान थी। विजेंद्र महाराष्ट्र में नौकरी करता था। धीरे-धीरे शंकर और ममता की जान पहचान अवैध संबंध तक पहुंच गया था। इसकी भनक ममता के पति व ससुराल के अन्य सभी लोगों को थी। 


पति ने फोन पर कहा था हत्या करने की बात 
आरोपी ससुर कमल राम का कहना है कि 2 अप्रैल को ममता घर से निकली थी। इसके बाद दूसरे दिन देर रात घर लौटी। इस लेकर उस दिन घर में झगड़ा भी हुआ था। इसी क्रम में ससुराल के सभी लोगों ने मिलकर ममता देवी का गला दबा दिया।  झगड़े की आवाज से बच्चे उठ गये और शोच मचाने लगे। इसलिए दोनों बच्चों की भी गला दबाकर हत्या कर दी गई। कमल राम ने बताया कि इस अवैध संबंध की जानकारी ममता के पति विजेंद्र को भी थी। विजेंद्र ने फोन पर हत्या करने की बात कही थी। 4 अप्रैल को विजेंद्र नासिक से घर पहुंचा था। इसके बाद पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी का मामला बासल थाना में दर्ज कराया था। 3 अप्रैल की रात ममता देवी उसके बच्चों की हत्या के बाद बाइक से तीनों शव को बगदा घाटी स्थित जंगल ले जाकर केरोसिन डालकर जला दिया गया। हालांकि शव पूरी तरह से नहीं चल सका। ममता के ससुर कमल राम ने को जानबूझकर साजिश के तहत एक नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। कमल राम पैर में चोट लगने के बात कहकर नर्सिंग होम में भर्ती हुआ था। हालांकि पुलिस ने उसे आरोपी को भी गिरफ्तार कर ले गई है।