logo

सफलता : टीएसपीसी के 3 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे...भारी मात्रा में हथियार बरामद

695107df-3f85-4b45-9be9-f208bd15d3c61.jpg

पलामूः
पलामू पुलिस ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। तीनों नक्सली संगठन टीएसपीसी के सदस्य हैं। इनकी गिरफ्तारी रामगढ़ थाना क्षेत्र से हुई है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। पुलिस फिलहाल उनले पूछताछ कर रही है। तीनों पांकी प्रखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 


 

छापेमारी के दौरान पकड़ाए
पलामू पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में छापामारी की थी जिसके बाद ये तीनों नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री जब्त किये गये है। झारखंड पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसमें पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है। 


 

पूछताछ की जा रही है 
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली कई नक्सली हमले में शामिल रहे हैं। ये कभी पीएलएफआई के सदस्य थे। उसके बाद टीएसपीसी में शामिल हो गए थे। अभी तक यही पता चल पाया है कि ये नक्सली पलामू के पांकी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे फिलहाल पूछताछ कर रही है।