logo

पाकुड़ के 3 खिलाड़ी झारखंड टीम में चयनित, राष्ट्रीय सीनियर सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

imryor.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि जिले के तीन प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी बिशाल सिंह, अभिजीत कुमार और तुषार पहाड़िया का चयन 19वीं सीनियर राष्ट्रीय सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य टीम में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 से 12 जनवरी 2026 तक उत्तराखंड के बाजपुर शहर में आयोजित की जाएगी। इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रतिभाओं के विकास, बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और जिला प्रशासन द्वारा खेल को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

इस अवसर पर उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने कहा कि पाकुड़ जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन खेल अधोसंरचना के विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पाकुड़ जिले से और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

 

Tags - Latest Jharkhand news Jharkhand News updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi Latest Jharkhand News jharkhand News Updates Pakur news Updates latest Pakur news umla news updates Pakur News Pakur News Updates latest Pakur News P