logo

Ranchi : राजधानी से कुछ ही दूर पर डायन बिसाही के शक में 3 महिलाओं की ह' त्या

shav19.jpg

रांचीः 

नक्सल प्रभावित सोनाहातू थाना क्षेत्र में 3 महिलाओं की हत्या कर दी गई। तीनों पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर मारा गया है। महिलाओं की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। 2 महिलाओं का शव बरामद कर लिया है गया है तीसरे शव की तलाश जारी है। पहाड़ी पर हाथियों का झुंड होने की वजह से पुलिस को शव खोजने में परेशानी हो रही है। हाथियों के वहां से हटने के बाद शव की खोज की जाएगी। गौरतलब है कि रविवार की शाम गांव से ढाई किलोमीटर दूरी पर स्थित पहाड़ी से दो महिला का शव बरामद कर लिया गया था। 


महिलाएं विरोध करने लगीं
सोनाहातू पुलिस को पता चला था कि तीन महिला लापता है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम रविवार को राणाडीह गांव पहुंची। इसके बाद गांव की महिलाएं एकजुट हो गयीं और पुलिस को रोक दिया। सबने कहा कि यह मामला गांव है, ग्रामीण ही सुलझा लेंगे। पुलिस काफी देर तक मुख्य सड़क पर इंतजार करती रही लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें गांव के अंदर आने नहीं दिया। इसके बाद पुलिस की टीम वापस लौट गयी, रविवार शाम एक बार फिर बड़ी संख्या पुलिस फोर्स पहुंची, जिसे देखते ही गांव में अफरातफरी मच गयी। मृतका महिलाओं में दो महिला व एक वृध्दा शामिल हैं। 


पुरुष गांव छोड़ भागे 
पुलिस देखते ही पुरुष गांव छोड़कर भाग गए। पुलिस पूछताछ के लिए एक बुजुर्ग, दो महिला और दो युवक को थाना लेकर आयी। कड़ाई से पूछताछ करने पुलिस को मोचीराम मुंडा नामक युवक ने घटना की जानकारी दी। मोचीराम मुंडा की निशानदेही पर राणाडीह गांव से ढाई किमी दूर पहाड़ी पर दो महिलाओं का शव पुलिस ने बरामद किया। इनमें एक बुजुर्ग महिला भी है, वहीं एक महिला अभी भी लापता है. ग्रामीणों के अनुसार डायन के शक में तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई है।