logo

रांची : छठ पूजा में गया था गांव, लौटा तो घर से सबकुछ उड़ा ले गया है चोर

khori.jpg

रांचीः 
कांके थाना क्षेत्र के डैम साइड चंदवे से बड़ी चोरी की घटना सामने आ रही है। सिद्धार्थ त्रिपाठी नामक व्यक्ति के घर में करीब 30 लाख रुपए के सामान और कैश की चोरी हुई है। पीड़ित सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कांके थाना में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 


20 अक्टूबर को गया था घर 
सिद्धार्थ ने पुलिस बताया कि वह 20 अक्टूबर को अपने गांव बिहार के सिवान गया था। जब वह 7 नवंबर को अपने रांची वाले किराए के घर में वापस आया तो देखा कि उसके घर से सबकुछ चोरी हो गया है। जिसमें कि सबसे अधिक गहनों की चोरी हुई है। कपड़े, 2 लाख नगद सब चोरी कर लिये गये हैं। पीड़ित ने कार्रवाई करने का आग्रह किया है। दरअसल सिद्धार्थ त्रिपाठी अपने गांव छठ पूजा मनाने गया हुआ था, उसी दौरान यह घटना घटी है।