logo

झारखंड में प्रतिवर्ष तैयार किए जाएंगे 30 पायलट, एयरबस-300 में मिलेगी ट्रेनिंग; जानें पूरा प्लान

pilot.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में हर सरकार 30 पायलट तैयार किए जाएंगे। इस संबंध में नगर विमान विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें से 15 को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी वहीं शेष 15 को निर्धारित शुल्क देकर ट्रेनिंग लेनी होगी। बता दें कि सरकार प्रतिवर्ष निःशुल्क छात्रवृति देने के लिए 15 छात्रों के प्रति प्रशिक्षु लिए 60.73 लाख रुपये खर्च करेगी। इस संबंध में नगर विमान विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के आधार पर एयरबस 320 में भी पायलट की ट्रेनिंग दी जायेगी, यह प्रशिक्षण दुमका के अलावा गुड़गांव व यूपी के गौतमबुद्ध पायलट ट्रेनिंग संस्थान में दिलाया जायेगा। झारखंड सरकार इसके लिए भारत सरकार से वार्ता कर स्वीकृति लेने का प्रयास कर रही है। प्रशिक्षण दिलाने के लिए नये ट्रेनर की बहाली भी होगी।


ये होगी नामांकन की योग्यता
जो भी लोग ट्रेनिंग में भाग लेना चाहते हैं उन्हें  लिखित परीक्षा,पायलट एप्टीट्यूड, साइकोमेट्रिक टेस्ट, वाइवा, इंटरव्यू इत्यादि से गुजरना होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम का निर्धारण तथा प्रवेश परीक्षा का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के तर्ज पर होगा। इन टेस्ट के आधार पर ही मेधा सूची तैयार की जाएगी। कोर्स ज्वाइन करने के समय न्यूनतम उम्र सीमा 17 वर्ष होनी चाहिए। वहीं10 प्लस टू या इसके बराबर भौतिकी, गणित और अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत मार्क्स न्यूनतम होना चाहिए। इसपर पांच प्रतिशत छूट आरक्षित वर्ग को मिलेगा।


गैर छात्रवृति योजना अंतर्गत प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण शुल्क का निर्धारण 
निबंधन शुल्क- 23,000 रुपये,
यूनिफार्म, स्टेशनरी अन्य शुल्क- 40,000 विशेष, एफआरटोल एंड प्रोसेसिंग फी- 13000
सीपीएल ग्राउंड क्लास: 1,75,000
फलाइंग ट्रेनिगः 185 घंटा ट्रेनिंग, 14000 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से ऑन सिंगल एयरक्राफ्ट- 25,90,000.
15 घंटा ट्रेनिग मल्टी इंजन के साथ 36 हजार प्रति घंटा के हिसाब से 5,40,000
मल्टी इंजन सिमुलेटर पांच घंटा: 50,000 रुपये.
कुल: 34,31,000 रुपये