logo

Transfer : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के 34 SI और 17 ASI का हुआ तबादला, अधिसूचना जारी

transfer2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में बड़े पैमाने पर उत्पाद अधीनस्थ सेवा संवर्ग के निम्नांकित अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक का तबादला किया गया है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है। इसमें 34 अवर निरीक्षक और 17  सहायक अवर निरीक्षक का तबादला किया गया है।  अधिसूचना में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित पदधारकों को निदेश दिया जाता है कि नव पदस्थापित कार्यालय में दो कार्य दिवस के अंदर योगदान करते हुए संबंधी सूचना से मुख्यालय को अवगत करायेंगे। सभी स्थानांतरित पदधारक माह जुलाई 2023 का वेतन नव पदस्थापित कार्यालय से प्राप्त करेंगे।