logo

गुमला : 2 साल की मासूम के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

bacchii4.jpg

गुमला: 

बसिया थाना क्षेत्र से बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां  दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है। गुमला पुलिस (Gumla Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाले एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने  इस घटना को अंजाम दिया है। 2 साल की मासूम बच्ची को मछली भात खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और वहां उसके साथ गंदी हरकत की। बच्ची की मां उसे घर लाने के लिए आरोपी के घर पहुंची तो उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। 


तीन बच्चों का पिता है आरोपी 
बच्ची की मां ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाते हुए चिल्लाने लगी। लोग तुरंत ही आरोपी के घर पर जमा हो गए। इसके बाद आरोपी को दबोच लिया। घटना की सूचना मिलते ही आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गुमला जेल भेज दिया है। आरोपी तीन बच्चों का पिता है। पत्नी पंजाब में मजदूरी करती है। बच्ची बुरी तरह जख्मी है। बच्ची का स्थानीय रेफरल अस्पताल बसिया में इलाज किया जा रहा है।